मनेन्द्रगढ़ मुख्य बाजार की सड़कों पर उतरी पुलिस

---Advertisement---

एसपी रत्ना सिंह ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

मनेन्द्रगढ़। शहर में सुगम यातायात और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के मुख्य बाजार क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया। एसपी ने बाजार की वास्तविक स्थिति को करीब से देखते हुए सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों, पार्किंग व्यवस्था और दुकानदारों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान यातायात में बाधा बनने वाले बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्यवाही करते हुए चालान काटे गये साथ ही नगरपालिका के पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बाजार क्षेत्र में फल और ठेला लगाने वाले व्यापारियों को भी समझाइश देते हुए कहा गया कि वे ऐसी जगह पर दुकान ना लगाएं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो।

एसपी श्रीमती रत्ना सिंह ने कहा कि कार्यवाही का उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस के साथ नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment