मंडल कार्यसमिति बैठक के बाद केक काटकर मनाया गया मंडल महामंत्री बद्रीश सिंह का जन्मदिन
अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष और प्रभाकर सिंह ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
अखिलेश सिंह,अनूपपुर।
भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर ग्रामीण चचाई मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक एवं 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन देवहरा उप कार्यालय में किया गया।
भाजपा अनूपपुर ग्रामीण चचाई मंडल के मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल रौतेल तथा मुख्य वक्ता प्रभाकर सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी पार्वती राठौर, जिला कार्यालय मंत्री चन्द्रिका द्विवेदी, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी, रश्मि खरे, ज्योति शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राज तिवारी, गणेश प्याशी,ब्रजकांत तिवारी, बद्रीश सिंह, एल्डरमैन सुभाष मिश्रा, पार्षद पवन चीनी, प्रीती साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह, बूथ अध्यक्ष सौरभ सिंह, दशरथ नायक, कमल, प्रभाकर उर्मलिया, हरे कृष्ण सिंह, सुमित सिंह, संतोष बैगा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया। कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों तक संगठन की सेवा गतिविधियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया।
*केक काटकर मनाया गया मंडल महामंत्री का जन्मदिन*
कार्यक्रम के उपरांत भाजपा अनूपपुर ग्रामीण चचाई मंडल के मंडल महामंत्री बद्रीश सिंह का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बद्रीश सिंह ने केक काटा और उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।



































































