महंगाई के खिलाफ फूनगा में कांग्रेस का हल्लाबोल, विशाल रैली निकालकर किया जनजागरण

जमुना कोतमा फूनगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 27 अगस्त 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदरा-जमुना के तत्वावधान में महंगाई के विरोध में फूनगा में विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन को बढ़ती महंगाई के खिलाफ जागरूक करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और नारे लिखे पोस्टर लेकर रैली में शामिल हुए तथा महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की

रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है खाद्य सामग्री, रसोई से जुड़ी वस्तुओं, पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है कांग्रेस ने सरकार से आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की

रमेश सिंह ने कहा—महंगाई से हर वर्ग परेशान
रमेश सिंह, पूर्व प्रत्याशी अनूपपुर विधानसभा एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ने कहा कि आज देश और प्रदेश का आम नागरिक महंगाई की मार से परेशान है। घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना चुनौती बन गई है सरकार को जनता की परेशानी समझनी होगी और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने होंगे कांग्रेस हमेशा आम आदमी की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के हित में यह संघर्ष जारी रहेगा। महंगाई के खिलाफ यह रैली केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि आम जनता को जागरूक करने का अभियान है

नरेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ बोले—जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता
नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, ने कहा कि बढ़ती महंगाई से हर परिवार प्रभावित है सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीन पर आम आदमी की जिंदगी लगातार मुश्किल होती जा रही है रसोई का खर्च बढ़ गया है और मेहनतकश परिवारों की आय के मुकाबले खर्च लगातार बढ़ रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता की समस्याओं को उठाएंगे उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का यह जनजागरण अभियान लगातार जारी रहेगा और जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलती, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से संघर्ष करते रहेंगे
रूपेश मिश्रा ‘गुड्डू’ ने कहा—महंगाई के खिलाफ निर्णायक संघर्ष जरूरी
रूपेश मिश्रा उर्फ गुड्डू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, ने कहा कि महंगाई आज सबसे बड़ा जनसरोकार का मुद्दा है गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है सरकार को जनता की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए कांग्रेस का उद्देश्य सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि आमजन के अधिकारों और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करना है उन्होंने कहा कि फूनगा में आयोजित यह जनजागरण कार्यक्रम आम जनता की आवाज को मजबूती देने का प्रयास है महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और जनता के हितों की लड़ाई जारी रखेंगे
सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
रैली एवं प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना, रमेश सिंह पूर्व प्रत्याशी अनूपपुर विधानसभा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश मिश्रा उर्फ गुड्डू, संजय सिंह, मंडलम अध्यक्ष भालूमाड़ा देवराज सिंह, अशरफ अली, मंजू मिश्रा, जिला कांग्रेस के सुरजीत सिंह बीरा, नूपुर चटर्जी, फरदीन खान, फारुख बाग, मोहम्मद यूनुस, जितेंद्र सिंह, प्रिंस, आशीष सिंह, कृष्ण पाल पटेल, छतधारी राठौर, मैनेजर पटेल, रमाकांत पटेल, रघुवर पटेल, लक्ष्मण यादव, सुखनिदान साहू, अंकित प्रजापति, नीरज मिश्रा, बसंत मिश्रा, अजय उपाध्याय, गोविंद पयासी, गुड्डा पटेल एवं सिद्धू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान महंगाई के खिलाफ नारे लगाते हुए आमजन को जागरूक किया। नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और महंगाई के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया।































































