वनमंडल अनूपपुर के जैतहरी रेंज अंतर्गत वेंकटनगर सर्कल में श्री डेविड वेंकटराव चिनाप – वनमंडलाधिकारी अनूपपुर और श्री प्रीतेश मनोहर राव पखाले उपवनमंडलाधिकारी अनूपपुर और श्री विवेक कुमार मिश्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी के मार्गदर्शन और परिक्षेत्र सहायक वेंकटनगर श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में उनकी टीम में परिक्षेत्र सहायक गोरसी शिवचरण पुरी, बीट प्रभारी वेंकटनगर भीखम प्रसाद कोल ,बीट प्रभारी गढियाटोला नारेन्द्र कुमार पटेल, बीट प्रभारी पोडी तरुण सिंह और सुरक्षा श्रमिको के साथ सामुहिक गस्ती के दौरान वेंकटनगर वन क्षेत्र में संदिग्ध वाहन को घेराबंधी कर रुकवाकर वाहन को चेक किया गया ,जो कि लाल रंग का आयसर वाहन क्रमांक CG10R1013 पाया गया, जिसमें सेमल प्रजाति लकड़ी लोड पायी गयी, जिसके बाद पूछताछ में लकड़ी परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज की मांग की गयी,परन्तु वाहन चालक द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, उसके बाद उपरोक्त वाहन सेमल की लोड लकड़ी समेत को अवैध परिवहन में जप्त कर जप्ती की कार्यवाही कर परिक्षेत्र सहायक परिसर वेंकटनगर लाकर खड़ा किया गया और विधिपूर्वक कार्यवाही की गयी
जप्ती में
एक आयसर वाहन और 5.4 घनमीटर सेमल की लकड़ी पर कार्यवाही की गयी /दिनांक 27.05.2026





































