लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 6 पंचायत सचिवों पर जुर्माना

---Advertisement---

अनूपपुर 25 नवंबर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के अनुमोदन से मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, 2010 के तहत अधिसूचित सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में प्रदान नहीं करने पर अपर कलेक्टर एवं अपीलीय अधिकारी श्री बलवीर रमन द्वारा 6 पदाभिहित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 8 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।

अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नागरिकों को अधिसूचित सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना संबंधित पदाभिहित अधिकारियों का दायित्व है। प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सेवा प्रदाय में विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार शास्ति अधिरोपित की गई है।

अधिरोपित शास्ति के अनुसार, जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करने में विलंब के प्रकरण में ग्राम पंचायत बिजौड़ी, जनपद पंचायत जैतहरी के सचिव पर 1,500 रुपये की शास्ति लगाई गई है। वहीं, विवाह पंजीयन के प्रकरणों में ग्राम पंचायत रैउदा, जनपद पंचायत अनूपपुर के सचिव 2,000 रुपये, ग्राम पंचायत दैखल, जनपद पंचायत अनूपपुर के सचिव पर 1,000 रुपये, ग्राम पंचायत जमुड़ी, जनपद पंचायत जैतहरी के सचिव पर 1,000 रुपये, ग्राम पंचायत छातापटपर, जनपद पंचायत जैतहरी के सचिव पर 1,500 रुपये तथा ग्राम पंचायत बसंतपुर, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सचिव 1,000 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।

अपर कलेक्टर एवं अपीलीय अधिकारी श्री बलवीर रमन ने संबंधित अधिकारियों को अधिरोपित शास्ति की राशि वेतन से कटौती कर निर्धारित लेखा शीर्ष में जमा कराने तथा चालान की प्रति कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सेवा प्रदाय में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment