कुशियरा में स्वास्थ्य शिविर, 109 ग्रामीणों की जांच; 19 आयुष्मान कार्ड बने
सेवा संकल्प अभियान के तहत कोशिश सेवा समिति की पहल, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
जमुना कोतमा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड अनूपपुर सेक्टर क्रमांक-3 की नवांकुर संस्था कोशिश सेवा समिति, कोतमा कॉलिरी द्वारा ग्राम पंचायत बदरा के सामुदायिक भवन कुशियरा में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा और ग्राम पंचायत बदरा के सहयोग से आयोजित शिविर में 109 हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला
शिविर में पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर 19 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इन कार्डों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल सकेगी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का रक्तचाप, शुगर और मौसमी बीमारियों से संबंधित परीक्षण किया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं वहीं, नेत्र जांच के दौरान दृष्टि संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को आवश्यक परामर्श दिया गया और मोतियाबिंद के संभावित मरीजों की पहचान की गई
कार्यक्रम में सरपंच शिवभान सिंह, पंच उमा सिंह, समिति सचिव जितेंद्र रजक, अमीन अहमद, राजकुमारी, केशव सिंह, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, गोलू सरदार, दिलीप पनिका और शैलेश सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आनंद विश्वकर्मा, रुखसार, अंशु मिंज, वृंदा, राम प्रताप सिंह, जहीदुद्दीन बेगम, माया सोनी, दुर्गा केवट, कृष्ण देव तिवारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएल दीवान का योगदान रहा। ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी पहल बताया






































































