कुख्यात पशु तस्कर बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान सतना से गिरफ्तार, कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---

 

अनूपपुर/कोतमा, 8 मार्च।

कोतमा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात पशु तस्कर और पशु तस्करी गिरोह के सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को सतना जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ कोतमा सहित अन्य थानों और शहडोल जिले में पशु तस्करी व अन्य मामलों के कुल 11 अपराध दर्ज हैं।

 

थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 मार्च 2026 को सतना जिले में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। बताया गया कि 31 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर कोतमा हाईवे स्थित जंगल चौकी के पास से ट्रक क्रमांक CG 04 NX 5617 को रोककर तलाशी ली गई थी, जिसमें 22 मवेशी (भैंस व पड़वा) क्रूरता से भरे पाए गए। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे।

 

इस मामले में पुलिस पहले ही उमेश केवट (निवासी पुरानी बस्ती कोतमा), अंकित द्विवेदी (निवासी ग्राम झाली, थाना कोठी जिला सतना) और वाहन मालिक संजय पटेल उर्फ प्रभु दयाल पटेला (गढ़िया टोला सतना) को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि गिरोह का सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान घटना के बाद से फरार चल रहा था।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान मवेशी बाजार कोतमा का रहने वाला है और मूल रूप से ग्राम उमरपुर, थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी प्रचलित है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सुखीनंद यादव, दिनेश राठौर, स्वदेश सिंह, जितेंद्र मंडलोई, राजेंद्र अहिरवार और नीरज सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment