क्रेशर से चोरी गई बैटरी बरामद, पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया खुलासा

---Advertisement---

 

चोरी का सामान जब्त, आरोपी को नोटिस देकर किया गया रिहा

 

अनूपपुर। चौकी सरई थाना करनपठार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टोन क्रेशर से चोरी गई बैटरी बरामद कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नोटिस देकर रिहा किया।

 

पुलिस के अनुसार 24 मई को फरियादी मोती नायक निवासी ग्राम सरई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके धेना नायक स्टोन क्रेशर ग्राम तरंग में खड़ी डग्गी क्रमांक MP65GA2624 से अज्ञात व्यक्ति बैटरी चोरी कर ले गया। घटना 22 और 23 मई की दरमियानी रात की बताई गई। फरियादी ने ग्राम तरंग निवासी सुनील पनिका पर संदेह जताया था।

 

मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पूछताछ के दौरान संदेही सुनील पनिका ने बैटरी चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की बैटरी धर्मदास चौधरी निवासी बगदरा को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गई बैटरी तथा एक मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 52 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया।

 

मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार नोटिस देकर पाबंद किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में चौकी सरई पुलिस टीम ने की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment