कोतमा-निगवानी मार्ग में हुई दुर्घटना को लेकर जिला कांग्रेस ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग

---Advertisement---

कोतमा-निगवानी मार्ग में हुई दुर्घटना को लेकर जिला कांग्रेस ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में 29 जुलाई 2026 को कोतमा-निगवानी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के मामले में थाना प्रभारी, कोतमा को ज्ञापन सौंपकर हिट एंड रन का प्रकरण दर्ज करने तथा वाहन चालक एवं जे.एम.एस. कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जे.एम.एस. कम्पनी के एक वाहन ने एक युवक को गंभीर रूप से टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन चालक घायल को घटनास्थल पर छोड़कर वाहन सहित फरार हो गया। कांग्रेस ने इसे स्पष्ट रूप से हिट एंड रन का मामला बताते हुए कहा कि दुर्घटना के समय वाहन में कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाने अथवा पुलिस को सूचना देने जैसी मानवीय एवं कानूनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया।

जिला कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित वाहन को तत्काल जप्त किया जाए, वाहन चालक के विरुद्ध हिट एंड रन सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाए तथा वाहन में मौजूद जे.एम.एस. कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल के समुचित उपचार की संपूर्ण व्यवस्था कम्पनी के माध्यम से तत्काल सुनिश्चित कराने एवं रिहायशी क्षेत्रों में तेज गति से चलने वाले भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वैधानिक कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि पांच दिवस के भीतर दोषियों के विरुद्ध हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में थाना घेराव एवं लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी। इसके अतिरिक्त यदि जे.एम.एस. कम्पनी द्वारा घायल के उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो कम्पनी के विरुद्ध भी व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष, त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस महासचिव अधिवक्ता राजेश सोनी ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश जैन, जिला कांग्रेस महासचिव संतोष यादव, जिला कांग्रेस सचिव रवि पांडेय, देवेंद्र गौतम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष संध्या वर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मो सफीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा, फारूक बेग, रविन्द्र जैन सुखाड़िया, मो. बिंदाम, इमरान खान बंटी, युवा नेता रफी अहमद, कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह परिहार, कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज बर्मन, पूर्व पार्षद अंकित सोनी, जिला कांग्रेस शोसल मीडिया प्रभारी धरमदास, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो नदीम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवम सराफ, अधिवक्ता शिव बर्मन, जीवन चौधरी, युवा नेता सुमित सोनी, जय प्रकाश पांडेय, सनिल जैन, मो. एहतेमाम, सुमित सोनी, जय प्रकाश पांडेय, सनिल जैन, मो. एहतेमाम, लोकेश वर्मा, मो अल्ताफ, रवि दिनकर सहित अन्य कांग्रेस, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

Leave a Comment