कन्या विवाह योजना के मंगलसूत्र पर विवाद

---Advertisement---

ब्लॉक अध्यक्ष ने उठाये सवाल, जांच की मांग तेज

मनेन्द्रगढ़। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत चनवारीडांड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वितरित मंगलसूत्र की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।

सौरव मिश्रा ने जिला कलेक्टर को सौंपे पत्र में कहा कि 10 फरवरी को खड़गवां विकासखंड के चनवारीडांड स्थित महामाया मंदिर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 179 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित महिलाओं को मंगलसूत्र सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई थी। अब कुछ महिलाओं द्वारा मंगलसूत्र के चांदी का नहीं होने और कथित रूप से गिलेट का होने की शिकायत सामने आई है।

उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना में शामिल सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठना गंभीर विषय है। यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो यह हितग्राही परिवारों के साथ धोखा और योजना के उद्देश्य के विपरीत होगा।

ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि महिला सम्मान और गरीब परिवारों की बेटियों के हितों से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े नेताओं के क्षेत्र में इस तरह की शिकायत सामने आना प्रशासनिक निगरानी पर प्रश्न खड़ा करता है।

सौरव मिश्रा ने मांग की कि मंगलसूत्र की खरीदी से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराई जाये। सामग्री की गुणवत्ता की जांच, जिम्मेदारों की पहचान और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा ना बने।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में प्रभावित महिलाओं के साथ खड़ी है और जांच पूरी होने तक इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment