कल्याणिका विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन

---Advertisement---

कल्याणिका विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय में शनिवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आकर्षक एवं रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में के.जी.-1 से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा , रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया ।
इस वर्ष फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “प्रकृति एवं पर्यावरण” रखा गया था । बच्चों ने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं तथा अपने विचार भी व्यक्त किए । इसके साथ ही कई बच्चों ने खेल , प्रकृति , राधा-कृष्ण , क्रिकेटर एवं अन्य प्रेरणादायक पात्रों का रूप धारण कर दर्शकों का मन मोह लिया ।

विद्यालय का हंसवाहिनी सभागार बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा । रंग-बिरंगी एवं आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों , शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया । बच्चों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना भी चुनौतीपूर्ण रहा ।

प्रतियोगिता की तैयारियां बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा कई दिनों से की जा रही थीं । अभिभावकों की मेहनत और बच्चों की लगन मंच पर स्पष्ट रूप से दिखाई दी । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी रचनात्मक सोच और प्रस्तुति कौशल की सराहना की ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक , शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया । यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास , सृजनात्मकता , अभिव्यक्ति क्षमता एवं मंच संचालन कौशल को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ । विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 18, 2026

July 18, 2026

July 18, 2026

July 18, 2026

July 18, 2026

July 18, 2026

Leave a Comment