कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने बरगवां (अमलाई) में सेवा सेतु शिविर का किया निरीक्षण

---Advertisement---
  • शिविर में 50 आवेदन प्राप्त, जनसमस्याओं के निराकरण पर जोर

अनूपपुर, 04 अक्टूबर 2026- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में 3 एवं 4 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में आयोजित सेवा सेतु शिविर में सहभागिता कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री झा ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शिविर में राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, विद्युत विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की गई तथा मौके पर आवेदन प्राप्त किए गए।

सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा आवेदनों की जानकारी दर्ज कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके निकटतम क्षेत्र में उपलब्ध कराना, नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनना तथा उनका नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री राज तिवारी, अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशि अग्रवाल, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक, सीएमओ नगर परिषद श्रीमती शिवांगी सिंह बघेल सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 4, 2026

October 4, 2026

October 4, 2026

October 4, 2026

October 4, 2026

October 4, 2026

Leave a Comment