कलेक्टर श्री मीना ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं

---Advertisement---

कलेक्टर श्री मीना ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं

आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

इस साप्ताहिक जनसुनवाई में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भूमि का सीमांकन करने, कालोनीनाईजर द्वारा प्लाट नहीं देने, भूअर्जन अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलवाने, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने, बीमारी हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने, डूब प्रभावितों को मुआवजा राशि दिलाने, पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जा करने व आगनवाडी निर्माण करने, भूमि पर आने-जाने का रास्ता खुलवाने, नया टासंफार्मर लगवाने, आम रास्ते पर किये गये अतिक्रमण हटावाने, निजी भूमि पर अतिक्रमण करने, मकान का पट्टा प्रदाय करने, विद्युत कनेक्शन अवैध तरीके से काटने, लोन माफ करने, मजदूरी की राशि का भुगतान करने, मकान का पट्टा प्रदाय करने, अधिक बिजली बिल माफ करने, खनिज खदान की लीज निरस्त करने, चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने, अतिथि शिक्षक की नियुक्ति दिलाने, पट्टे का नामांतरण करने सहित अन्य विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकरणों, विभिन्न समस्याओं तथा मांगों संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त समस्त आवेदनों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी आवेदक को अपनी बुनियादी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें

इस जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय ने भी अनेक आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके न्यायोचित व वैधानिक समाधान के संबंध में संबंधित मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला प्रशासन धार द्वारा आमजन की समस्याओं के पारदर्शी, त्वरित और सुलभ समाधान के लिए ई-गवर्नेंस जैसी आधुनिक प्रणालियों के उपयोग के साथ इस प्रकार की प्रभावी पहल निरंतर रूप से जारी है। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment