कलेक्टर ने जनसुनवाई में 62 आवेदकों की सुनी समस्याएं 

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 19 मई 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 62 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई में तहसील अनूपपुर के ग्राम पयारी निवासी मीरा केवट ने जनकल्याण (संबल) योजना के तहत सहायता राशि दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम सकरिया निवासी श्री विष्णु कोल ने नक्शा तरमीम कराए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम गोड़ारू निवासी श्री रामकृपाल पाव ने सीमांकन कराए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम क्योंटार निवासी श्री रामप्रसाद राठौर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत सहायता राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा फौती नामांतरण की नकल दिलवाए जाने, जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने, खसरे में सुधार किए जाने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment