कलेक्टर ने बाल विवाह के विरुद्ध दिलाई शपथ

---Advertisement---
  • बाल विवाह की रोकथाम के लिए सभी ने लिया संकल्प

अनूपपुर 27 नवम्बर 2026/ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत कृपा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने उपस्थित जनों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा समाज में जागरूकता लाने के लिए सभी से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

शपथ के दौरान उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे तथा अपने परिवार एवं आसपास बाल विवाह नहीं होने देंगे। साथ ही बाल विवाह के किसी भी प्रयास की जानकारी पंचायत एवं संबंधित प्रशासन को देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी ने बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

भालूमाड़ा -मंगल भवन

November 29, 2026

MCB-चिकित्सा संस्थानों

November 29, 2026

Delhi Public School - Manendragarh

November 29, 2026

satish drivedi -Manedragarh

November 29, 2026

BCCL - Kabaddi

November 29, 2026

November 29, 2026

Leave a Comment