कलेक्टर, जनजातीय, खनिज तथा जिला पंचायत कार्यालय परिसरों हेतु डीएम ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश  

---Advertisement---

 

अनूपपुर 08 जून 2026/ कलेक्टर कार्यालय परिसर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय परिसर, जिला खनिज कार्यालय परिसर, जिला पंचायत कार्यालय परिसर एवं जिला पंचायत कार्यालय परिसर के सामने आए दिन विभिन्न राजनैतिक दल, संगठनों द्वारा जुलूस, आमसभा, नारेबाजी एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग से कार्यालयीन एवं न्यायालयीन कार्य प्रभावित होता है एवं परिशांति भंग होने की संभावना बनी रहती है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कलेक्टर कार्यालय परिसर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय परिसर (शंकर मंदिर के पास), जिला खनिज कार्यालय परिसर, जिला पंचायत कार्यालय परिसर एवं जिला पंचायत कार्यालय परिसर के सामने ध्वनि विस्तारक यंत्र पर रोक लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किया गया है। उक्त परिसरों में कोई भी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन अथवा कोई भी आंदोलनकारी व्यक्ति जुलूस एवं आमसभा नही करेंगे तथा उक्त क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ज्ञापन सौपे जाने के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार (मेनगेट) पर ही शांतिपूर्ण ढंग से कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए व्यक्ति/संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कोई भी दल/संगठन/आंदोलनकारी व्यक्ति, जुलूस/आमसभा या नारेबाजी/ज्ञापन आदि सौंपे जाने से 3 दिवस पूर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनूपपुर से विधिवत् लिखित में अनुमति प्राप्त करेंगे और निर्धारित स्थल पर ही उक्त गतिविधियां करेंगे। प्रतिबंधात्मक आदेश में उल्लेखित किया गया है कि आदेश का उल्लंघन किए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-223 के अंतर्गत अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश आगामी 2 माह तक की अवधि के लिए प्रभावशील होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment