किसान के मकान पर गिरा आम का विशाल वृक्ष, मकान हुआ धराशायी बाल-बाल बचा परिवार, प्रशासन से मदद की गुहार

---Advertisement---

किसान के मकान पर गिरा आम का विशाल वृक्ष, मकान हुआ धराशायी
बाल-बाल बचा परिवार, प्रशासन से मदद की गुहार

अनूपपुर। बदरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरवासिन के वार्ड क्रमांक 14 में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण आम का एक विशालकाय वृक्ष जड़ से उखड़कर किसान तिलकधारी प्रजापति पिता रमेश प्रजापति के मकान पर जा गिरा। वृक्ष के गिरने से मकान पूरी तरह धराशायी हो गया

बताया गया कि घटना के समय तिलकधारी प्रजापति अपने घर के अंदर मौजूद थे। अचानक विशाल वृक्ष के मकान पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सौभाग्य से तिलकधारी प्रजापति इस हादसे में बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंचकर मकान पर गिरे विशाल वृक्ष को हटाने का प्रयास किया जा रहा है

पीड़ित परिवार ने बताया कि मकान के क्षतिग्रस्त होने से उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आने की स्थिति में पहुंच गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं के खर्च से दोबारा मकान का निर्माण कर पाना मुश्किल है।

पीड़ित तिलकधारी प्रजापति ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने तथा शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार दोबारा अपने आशियाने का निर्माण कर सामान्य जीवन-यापन कर सके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment