खड़गवां में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

---Advertisement---

 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन

एमसीबी/खड़गवां। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को खड़गवां में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की विभिन्न जांच एजेंसियों का राजनीतिक उद्देश्यों के लिये दुरुपयोग किया जा रहा है और विपक्षी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिये संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड़गवां के अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरों ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध है वहीं जिला सचिव शाहिद महमूद ने कहा कि जांच एजेंसियों की निष्पक्षता लोकतंत्र के लिये आवश्यक है और उनके कथित राजनीतिक इस्तेमाल का कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी।

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment