केवई नदी से अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। थाना भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रेत (खनिज) परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट के एक नीले रंग के महिंद्रा स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर बाजार दफाई रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। जांच में ट्रॉली में बिना रॉयल्टी/टीपी के लगभग 3 घन मीटर रेत परिवहन करते पाया गया।

 

ट्रैक्टर चालक दीनदयाल बैगा (40) निवासी लाइन दफाई भालूमाड़ा को मौके पर पकड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित करीब 5 लाख 5 हजार रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

उक्त कार्रवाई में अहम भूमिका थाना प्रभारी भालूमाड़ा उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला की रही। कार्रवाई में मणिराज सिंह, चन्द्रहास बांधेकर, सपन नामदेव तथा अभिषेक राजपूत शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

Leave a Comment