केल्हारी और कुंवारपुर मंडलों में संगठनात्मक बैठक एवं डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (एमसीबी) के जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा के प्रवास के दौरान केल्हारी और कुंवारपुर मंडलों में संगठनात्मक बैठक और डिजिटल लर्निंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा संचालित डिजिटल लर्निंग अभियान को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठनात्मक कार्यों के साथ डिजिटल दक्षता भी आवश्यक है जिससे कार्यकर्ता प्रभावी ढंग से जनसंपर्क और संगठन विस्तार में अपनी भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, सदस्यता विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

केल्हारी और कुंवारपुर मंडलों में आयोजित बैठकों में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डिजिटल लर्निंग कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक कार्यों में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और डिजिटल माध्यमों से जनसंपर्क बढ़ाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने के लिये समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment