कांवरियों के जत्थे ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
अध्यक्ष ने किया फल वितरित
तो पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने करवाया पुष्प वर्षा
राजनगर
विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी राजनगर अनूपपुर मध्य प्रदेश से कांवरियों का जत्था
सिद्ध बाबा मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ पहुंच कर सिद्ध बाबा मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया
कांवरियों का जत्था केरहा धाम राजनगर से मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर सिद्ध बाबा मंदिर मनेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुआ जो पूरे राजनगर का भ्रमण करते हुए सिद्ध बाबा पहुंचा कांवरियों का जत्था जैसे-जैसे आगे बढ़ते चला जा रहा था भगवान भोले की संख्या बढ़ती जा रही थी जो आगे चलकर एक बड़े समूह में इकट्ठा होकर सिद्ध बाबा पहुंची इस दौरान भगवान भोलेनाथ के भक्तों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए एसईसीएल प्रबंधन एवं नगर परिषद राजनगर द्वारा पूरे रास्ते जल का छिड़काव कराया गया तो रास्ते भर भक्तों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रामनगर पुलिस बल तैनात रहा वही न्यू राजनगर स्थित काली मंदिर केपास परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह द्वारा भक्तों को फलाहार वितरित किया गया तो कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे ने अपने साथियों के साथ कांवरियों के ऊपर भगत सिंह चौक राजनगर में पुष्प वर्षा कराया तो वेंकटज्वेलर्स राजनगर द्वारा समस्त कांवरिया को को फल वितरित किया गया
इस कावड़ यात्रा में मुख्य नगर परिषद अधिकारी राम लखन पनिका अध्यक्ष यशवंत सिंह उपाध्यक्ष धनंजय सिंह के साथ-साथ परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधि पार्षद राजनीतिक दलों के नेता एवं अन्य समाजसेवियों ने जगह-जगह कांवरियों का स्वागत किया
















