जनसुनवाई में कलेक्टर ने 55 आवेदन पत्रों में की सुनवाई 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 10 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 55 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री सतीश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी. आर. नाग, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई के दौरान तहसील अनूपपुर के ग्राम बम्हनी निवासी श्री रामशिरोमणि पटेल ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के चचाई निवासी श्री इफ्तेखार अहमद अंसारी ने नामांतरण किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम कांसा निवासी श्री गुलाब यादव ने सगरा तालाब से अतिक्रमण हटाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम बरबसपुर निवासी श्रीमती नत्थी बाई ने हाथी द्वारा मकान क्षतिग्रस्त करने पर मुआवजा राशि प्रदाय किए जाने के संबंध में आवेदन दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा समग्र आईडी में सुधार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

Leave a Comment