जमुना कॉलरी में देर रात भालू की दस्तक, लोगों में दहशत

---Advertisement---
  • वार्ड क्रमांक 03 में घर के पास दिखाई दिया भालू, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, लेकिन तब तक निकल चुका था जंगल की ओर

जमुना कॉलरी जमुना कॉलरी के वार्ड क्रमांक 03 में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब आबादी वाले क्षेत्र में एक भालू दिखाई दिया। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच भालू को सचिन जायसवाल के निवास के समीप देखा गया। भालू की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।

बताया गया कि भालू दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग के बीट इंचार्ज को दी गई। सूचना मिलते ही बिहारी रजक मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में भालू की तलाश शुरू की। हालांकि वन विभाग की टीम के पहुंचने तक भालू वहां से निकल चुका था। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में भी उसकी तलाश की गई, लेकिन भालू का कोई पता नहीं चल सका

रात में घर से निकलने से बचने की अपील

आबादी क्षेत्र में भालू की दस्तक से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि रात के समय कॉलरी क्षेत्र में आवाजाही रहती है, ऐसे में वन्यजीव की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा भालू की गतिविधियों का पता लगाने की मांग की है

वन विभाग एवं स्थानीय लोगों द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। विशेषकर रात के समय अकेले घर से बाहर निकलने से बचने, बच्चों एवं बुजुर्गों को अकेले बाहर नहीं भेजने और सुनसान स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

भालू दिखे तो न करें पीछा

लोगों से अपील की गई है कि यदि दोबारा भालू दिखाई देता है तो उसके करीब जाने, उसे भगाने या उसका पीछा करने का प्रयास न करें। भीड़ लगाकर भालू को घेरना भी खतरनाक हो सकता है। भालू दिखाई देने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। वन्यजीव की मौजूदगी को देखते हुए जमुना कॉलरी क्षेत्र के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment