जमुना कॉलोनी में भालू की दस्तक से दहशत, बिजली सुधारने पहुंचे कर्मचारी डरकर लौटे

---Advertisement---

जमुना कॉलोनी में भालू की दस्तक से दहशत, बिजली सुधारने पहुंचे कर्मचारी डरकर लौटे

रातभर अंधेरे में रहे जमुना कॉलोनीवासी, वन विभाग से भालू को नियंत्रित करने की मांग; बड़ी जनहानि की आशंका

जमुना कोतमा जमुना कॉलोनी क्षेत्र में भालू के लगातार दिखाई देने से रहवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है रात के समय कॉलोनी में भालू की मौजूदगी का स्पष्ट वीडियो सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है वन्यजीव के डर से लोग घरों से निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं

बताया गया कि रात के समय कॉलोनी की बिजली व्यवस्था में खराबी आने के बाद कलरी क्षेत्र के विद्युत कर्मचारी बिजली सुधारने के लिए मौके पर पहुंचे थे इसी दौरान कर्मचारियों को भालू दिखाई दिया भालू को सामने देखकर कर्मचारी घबरा गए और अपनी सुरक्षा को देखते हुए मौके से वापस लौट गए कर्मचारियों के वापस लौटने के कारण बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी और जमुना कॉलोनी के लोगों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा

बिजली सुधारने पहुंचे कर्मचारियों में भी भय

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में भालू की आवाजाही लगातार बनी हुई है रात में अंधेरे के बीच विद्युत लाइन सुधारने जाना कर्मचारियों के लिए भी जोखिम भरा हो गया है भालू के अचानक सामने आने से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। यही कारण है कि विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर जाने से परहेज किया

बताया जा रहा है कि अभी तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है और कॉलोनी के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं एक ओर बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर भालू की मौजूदगी ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है

वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग

जमुना कॉलोनी निवासी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं वर्तमान HMS अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ध्यान देने की मांग की है उन्होंने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में भालू की मौजूदगी आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है वन विभाग को तत्काल टीम भेजकर भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से दूर करने की कार्रवाई करनी चाहिए

शुक्ला ने कहा कि यदि समय रहते वन विभाग ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो किसी भी समय बड़ी जनहानि हो सकती है विशेषकर रात के समय बिजली व्यवस्था सुधारने जाने वाले कर्मचारियों, राहगीरों और कॉलोनीवासियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता आवश्यक है

स्पष्ट वीडियो से सामने आई भालू की मौजूदगी

क्षेत्र में भालू की मौजूदगी का स्पष्ट वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भालू को देखा जा सकता है वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल और गहरा गया है रहवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि तत्काल गश्ती दल तैनात कर भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए तथा आवश्यक कार्रवाई की जाए

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की समस्या और भालू की दहशत के बीच जमुना कॉलोनीवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को तत्काल संयुक्त रूप से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को होने से पहले रोका जा सके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment