जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन रामा तलाई पर

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

स्थानीय विधायक नीना वर्मा ने ग्रीन स्पेस की जानकारी अधिकारियों के साथ साझा की

धार, आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं आवास, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ का आज भव्य समापन किया गया। अभियान के तहत जल स्रोतों—नदियों, तालाबों, कुओं एवं बावड़ियों के संरक्षण व पुनर्जीवन हेतु व्यापक साफ-सफाई एवं श्रमदान का कार्य किया गया।

समापन के अवसर पर आज प्रातः 08:00 बजे रामा तलाई, मगजपुरा रोड पर विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान रामा तलाई परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विधायक श्रीमती नीना वर्मा एवं कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के समक्ष रामा तलाई क्षेत्र के प्रस्तावित ‘ग्रीन स्पेस’ प्रोजेक्ट की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर यह क्षेत्र शहर के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। प्रस्तावित योजना के तहत विभिन्न उद्यान , नागरिकों के भ्रमण हेतु आधुनिक पैदल मार्ग , बच्चों के लिए खेल उपकरण एवं झूले तथा संपूर्ण परिसर के सुदृढ़ीकरण की जानकारी दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए इसे समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment