जल गंगा संवर्धन अभियान- 2026 जल की बूंद बूंद सहेजने ग्रामीणों को किया जा रहा सजग 

---Advertisement---

 

अनूपपुर,27 मार्च 2026/ जल है तो कल है, वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए राज्य सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों तथा जल संरचना के संरक्षण, संवर्धन तथा जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तारतम्य में जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत खोडरी नंबर- 1, पोडी आदि में खेत तालाब संरचना का निर्माण किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत द्वारा जल संचय के संबंध में ग्रामीणों को

जन जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्राम पंचायतो को जल संरक्षण व संवर्धन के लिए जन सहभागिता से कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए हैं

उन्होंने कहा कि श्रम नियोजन के माध्यम से कार्यों को गति दी जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment