जिले के सभी ब्लॉकों में अनिवार्य रूप से कराएं पंप ऑपरेटरों की ट्रेनिंग-कलेक्टर  कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश 

---Advertisement---

 

 

अनुपपुर 23 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले के समस्त ब्लॉकों में पंप ऑपरेटरों की ट्रेनिंग गंभीरता एवं तत्परता के साथ कराई जाए, ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से ऑपरेटरों को तकनीकी दक्षता प्रदान की जाए, जिससे हैंडपंप एवं नल-जल योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

 

बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर अभियान के रूप में आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित कर सभी पात्र नागरिकों को योजना का लाभ दिलाया जाए।

 

बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि तालाब, कुएं एवं अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यों में तेजी लायी जाए। कलेक्टर ने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण करने तथा जनसहभागिता के माध्यम से अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।

 

बैठक में कलेक्टर ने समयावधि पत्रों, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं अन्य लंबित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे जिले में विकास कार्यों को गति मिल सके।

 

बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री सतीश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment