जिला निर्वाचन साक्षरता क्लब के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

---Advertisement---

अनूपपुर 03 अक्टूबर 2026/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELCs) के ELC पोर्टल पर पंजीयन एवं ऑनबोर्डिंग कार्य के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रत्नाकर झा द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीमती मंजूषा शर्मा, सहायक संचालक, महिला सशक्तिकरण/बाल संरक्षण, जिला अनूपपुर को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

श्रीमती मंजूषा शर्मा द्वारा जिला निर्वाचन साक्षरता क्लबों के ELC पोर्टल पर पंजीयन एवं ऑनबोर्डिंग से संबंधित कार्यों के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा निर्धारित निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के हायर सेकेंडरी विद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों एवं आईटीआई के प्राचार्यों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने संस्थानों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) में पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित करें तथा पंजीयन एवं ऑनबोर्डिंग कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

निर्देशों के तहत संस्थानों में विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने तथा ELC गतिविधियों में उनकी अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment