जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की संगठन सृजन के तहत बैठक सम्पन्न
जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के “संगठन सृजन” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी एजाज खान के मुख्य आतिथ्य तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुड्डू चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया की भी शुरुआत हो जिसके तहत बैठक मे उपस्थित कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने हेतु अपने आवेदन प्रभारी को सौंपा है इसके साथ ही बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अल्पसंख्यक विभाग के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
जिला प्रभारी एजाज खान ने संगठन सृजन अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और मजबूत संगठन के माध्यम से ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।



































