इंस्टाग्राम के जाल में फंसी नाबालिग, रांची से सकुशल बरामद—बिजुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर/बिजुरी।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिजुरी पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को झारखंड के रांची से सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

 

जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को बालिका के परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान सामने आया कि बालिका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक के संपर्क में आई और उसके प्रलोभन में आकर रांची चली गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर तत्काल रांची पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश दी।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बालिका को कुश नारायण नायक के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद बालिका को विधिवत प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह की अहम भूमिका रही। साथ ही बृजेश पाण्डेय, सुनील यादव, आनंद कुमार, संगम तोमर, पंकज मिश्रा और राजेन्द्र अहीरवार ने भी सक्रिय योगदान दिया।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नाबालिग बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर सतर्क निगरानी रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment