हरियाली के संकल्प के साथ एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र में बृहद वृक्षारोपण
न्यायाधीश रावेन्द्र सोनी ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, बोले—प्रकृति संरक्षण के साथ शिक्षा और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी

जमुना-कोतमा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश माननीय रावेन्द्र सोनी के नेतृत्व में एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र में बृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलबी संजय साहू, संतोष चौरसिया, पत्रकार रेखा मिश्रा, राधा सिंह सहित एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

महाप्रबंधक कार्यालय के सामने हुआ पौधरोपण
वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के सामने पौधे लगाकर की गई इस दौरान न्यायाधीश रावेन्द्र सोनी सहित उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए अभियान में फलदार पौधों के साथ अशोक, पीपल सहित अन्य उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए

इसके बाद सभी लोग मंगल भवन, जमुना कॉलरी पहुंचे यहां मंगल भवन की बाउंड्री के अंदर बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू मंडल अध्यक्ष पसान भाजपा इंजीनियर अविनाश मरकाम सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे सभी ने उत्साह के साथ पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया
जमुना कॉलरी हायर सेकेंडरी स्कूल में भी हुआ पौधरोपण
वृक्षारोपण अभियान के तहत जमुना कॉलोनी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में भी व्यापक स्तर पर पौधे लगाए गए विद्यालय के प्राचार्य अवध राज सिंह सोलंकी सहित शिक्षक एवं स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए
इस अवसर पर न्यायाधीश रावेन्द्र सोनी ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, लक्ष्य निर्धारण, समय के सदुपयोग, अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया
न्यायाधीश रावेन्द्र सोनी ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
न्यायाधीश रावेन्द्र सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है लक्ष्य तय होने के बाद उसे प्राप्त करने के लिए नियमित मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं, बल्कि सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का एक अवसर है विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और मोबाइल एवं अन्य अनावश्यक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य समय बर्बाद नहीं करना चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेगा
महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी
एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है उन्होंने कहा कि पौधा लगाना पहला कदम है, लेकिन उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है उन्होंने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी जिम्मेदारी लेते हुए उसका संरक्षण करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके
पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
वृक्षारोपण अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया अभियान के माध्यम से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र में आयोजित यह बृहद वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी और थाना भालूमाडा परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया




























































