गुमशुदा युवती को पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

गुमशुदा युवती को पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा

 

अनूपपुर। करनपठार थाना क्षेत्र की सरई चौकी पुलिस ने गुमशुदा युवती को तलाश कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार चौकी सरई में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 08/26 के तहत ग्राम गौराटोलाई निवासी 19 वर्षीय सोना बाई के लापता होने की सूचना दर्ज की गई थी।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। जांच और खोजबीन के दौरान उसे ग्राम श्यामदुआरी से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद युवती को उसके पिता दूपसिंह मसराम के सुपुर्द कर दिया गया।

 

गुमशुदा युवती की तलाश में करनपठार थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया जा सका। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment