ग्रामीणों के बीच कंबल, वस्त्र व जरूरी सामग्री का वितरण, किसानों से खरीदे जैविक उत्पाद

CCL NEWS IMG
---Advertisement---

रेंदो। सामाजिक कल्याण, ग्रामीण सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से अर्पिता महिला मंडल द्वारा रेंदो गांव में विशेष कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया तथा स्थानीय जैविक किसानों से उत्पाद खरीदकर उन्हें प्रोत्साहन दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रीय महिला मंडलों की अध्यक्षों और सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के तहत गांव के परिवारों को ट्रंक, कंबल, फल, बिस्कुट, लंच पैकेट, साड़ियां, सलवार सूट एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य गांव के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुंचाना था ताकि कोई भी परिवार लाभ से वंचित न रहे।

रेंदो गांव जैविक खेती के लिए जाना जाता है। इस दौरान अर्पिता महिला मंडल द्वारा स्थानीय किसानों से जैविक उत्पादों की खरीदारी भी की गई। इस पहल को किसानों की आय बढ़ाने और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए उपयोगी बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

भालूमाड़ा -मंगल भवन

November 29, 2026

MCB-चिकित्सा संस्थानों

November 29, 2026

Delhi Public School - Manendragarh

November 29, 2026

satish drivedi -Manedragarh

November 29, 2026

BCCL - Kabaddi

November 29, 2026

November 29, 2026

Leave a Comment