ग्राम खंडलाई में किसानों को दिया कीट प्रबंधन एवं कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, इंदौर के तत्वावधान में विकासखंड मनावर के ग्राम खंडलाई में दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वनस्पति संरक्षण अधिकारी स्नेहा गुप्ता के मार्गदर्शन और उप संचालक कृषि विजय चौरसिया के सहयोग से हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को समेकित नाशीजीव प्रबंधन (आईपीएम) तकनीक के माध्यम से फसलों में कीट नियंत्रण की जानकारी दी गई। साथ ही कीटनाशकों के दुष्प्रभाव, खेत बचाओ अभियान, मृदा एवं जल संरक्षण तथा एनपीएसएस मोबाइल ऐप सहित कृषि से संबंधित विभिन्न तकनीकों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र से सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी हेमंत आर्य, अवेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, कृषि विभाग से सहायक संचालक त्रिलोकचंद छावनियां तथा कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. अमृतलाल बसेड़िया, डॉ. दिलीप सूर्यवंशी सहित कृषि विभाग के अधिकारी, बीटीएम एवं एटीएम उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment