गोडारू नदी से अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज

---Advertisement---

गोडारू नदी से अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज

अनूपपुर। जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा पुलिस ने गोडारू नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोडारू नदी से अवैध रूप से रेत लोड कर एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम छिल्पा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही फुनगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोका और जांच की। चालक ने अपना नाम कोमल पाव पिता बलराम पाव (20) निवासी सद्दी थाना कोतमा बताया, जबकि वाहन मालिक मानोज मिश्रा निवासी सद्दी थाना कोतमा बताया गया।

जांच के दौरान चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने गोडारू नदी से रेत लोड कर छिल्पा में बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। ट्रॉली में करीब 3 घन मीटर रेत पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपये आंकी गई।

पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा रेत सहित कुल 5.03 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 3/181, 5/180 मोटर व्हीकल एक्ट तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

सहयोगी टीम:
उप निरीक्षक सोनी सिंह परस्ते (चौकी प्रभारी), सूर्यभान सिंह, वीर सिंह।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment