गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश: जल स्रोतों का पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और सफाई अभियान चला

---Advertisement---

 

जन अभियान परिषद के नेतृत्व में प्रस्फुटन समितियों ने किया जलाभिषेक, गांवों में जल बचाने का लिया संकल्प

 

अनूपपुर। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विकासखंड अनूपपुर अंतर्गत सेक्टर क्रमांक-04 में जन अभियान परिषद के नेतृत्व तथा नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान नवांकुर संस्था के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों ने जल स्रोतों का पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, शिवलिंग पर जलाभिषेक, भजन-कीर्तन एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं जन अभियान परिषद अनूपपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

 

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब, कुएं एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। उपस्थित लोगों ने जल की महत्ता को समझते हुए भविष्य के लिए जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान नवांकुर संस्था की प्रतिनिधि एवं परामर्शदाता शिवानी सिंह की उपस्थिति में प्रस्फुटन समिति प्यारी नंबर-2, चुकान, बरतराई, पसान, गंभीरवाटोला एवं सोहीबेल्हा के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में दशरथ सिंह, मीना केवट, बेसाहन इतिहास प्रजापति, कृष्णा देवी, पारस मुखर्जी, रमेशलाल सहित समिति सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, जीआरएस, पंचायत प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए संदेश दिया कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचाना आवश्यक है।

 

“जल ही जीवन है, जल है तो कल है” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment