बिलासपुर। South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर में 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल व पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त देयकों के चेक प्रदान किए।
सेवानिवृत्त होने वालों में आनंद बक्शी (उप महाप्रबंधक, वित्त/आंतरिक अंकेक्षण), अनिल कुमार सिंह (वरीय अधिकारी, सर्वे/भू-राजस्व) तथा श्रीमती रीता तिवारी (कार्यालय अधीक्षक ए-1, निदेशक तकनीकी संचालन सचिवालय) शामिल हैं।
शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि इन अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एसईसीएल में कार्यकाल को गौरवपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने किया




























