एसईसीएल में शान से लहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ वसंत विहार खेल मैदान

---Advertisement---

एसईसीएल में शान से लहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ वसंत विहार खेल मैदान

सीएमडी हरीश दुहन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और बच्चों को किया सम्मानित

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वसंत विहार खेल मैदान, एसईसीएल बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

मुख्य अतिथि हरीश दुहन ने परेड कमांडर व्ही. दक्षिणामूर्ति एवं वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक डीपी दिवाकर के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया। विभिन्न सुरक्षा एवं अनुशासन दलों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति समर्पण और अनुशासन का संदेश दिया।

ऊर्जा सुरक्षा में कोयले की महत्वपूर्ण भूमिका

स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति के साथ ऊर्जा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। हाल के वैश्विक और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने ऊर्जा सुरक्षा के महत्व को और अधिक रेखांकित किया है। संकट की परिस्थितियों में घरेलू कोयला देश की ऊर्जा व्यवस्था के लिए एक भरोसेमंद स्रोत साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि एसईसीएल के खनिक श्रमवीरों का परिश्रम देश की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्र की विकास यात्रा से सीधे जुड़ा हुआ है। कंपनी गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध कोयला आपूर्ति के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के संकल्प में अपना योगदान दे रही है।

सीएमडी ने एसईसीएल परिवार के कर्मचारियों, श्रमिकों, उनके परिवारों और सभी हितधारकों के सामूहिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ एसईसीएल राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका लगातार मजबूत करता रहेगा।

अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों की रही मौजूदगी

वसंत विहार खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में निदेशक तकनीकी-संचालन एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास, निदेशक वित्त डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक तकनीकी-योजना एवं परियोजना रमेश चंद्र महापात्र सहित एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन तथा उपाध्यक्ष अनिता फ्रैंकलिन, इप्सिता दास, हसीना कुमार, विनिता जैन एवं शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी, श्रमसंघ प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे समारोह में शामिल हुए।

देशभक्ति गीतों और नृत्य से बांधा समां

समारोह में अतिथियों ने सामूहिक रूप से कबूतर और गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति और सद्भाव का संदेश दिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, लोयला स्कूल, होली नर्सरी स्कूल, ड्रीमलैंड एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों और प्रतिभागियों को उत्कृष्ट कवायद दल, सर्वोत्कृष्ट कवायद दल तथा उत्तम पोशाक के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले एसईसीएल कर्मियों और उनके बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

‘सृजन’ सीनियर एग्जीक्यूटिव हॉस्टल का लोकार्पण

मुख्य समारोह के बाद सीएमडी हरीश दुहन ने निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन एवं उपाध्यक्षगण की उपस्थिति में वसंत विहार कॉलोनी में नवनिर्मित ‘सृजन’ जी+4 सीनियर एग्जीक्यूटिव हॉस्टल का लोकार्पण किया।

इससे पहले मुख्यालय प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास ने ध्वजारोहण किया और सुरक्षा टुकड़ी की सलामी ली।

समारोह में उद्घोषणा का दायित्व पाणी पंकज पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एवं सुरक्षा निरीक्षक एमपी जांगड़े ने निभाया। एसईसीएल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 16, 2026

August 16, 2026

August 16, 2026

August 16, 2026

August 16, 2026

August 16, 2026

Leave a Comment