अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजनगर डोला निवासी राकेश पांडे (छोटू) को एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सांसद द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें क्षेत्र की विभिन्न बैठकों एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सांसद का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसईसीएल हसदेव क्षेत्र में आयोजित होने वाली बैठकों में सांसद की अनुपस्थिति के दौरान राकेश पांडे सांसद प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता करेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करेंगे।
राकेश पांडे की नियुक्ति की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण निर्मित हो गया। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
क्षेत्र के लोगों ने अपेक्षा किया कि राकेश पांडे क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों पर रखेंगे तथा सांसद और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को गति प्रदान करेंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान में नई ऊर्जा और सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।






































