“लोकल खरीदें, स्थानीय व्यापारियों को बढ़ाएं” – जनप्रतिनिधि तेजभान सिंह ने जिलेवासियों से की अपील

---Advertisement---

कोयलांचल न्यूज़ | अनूपपुर

जनपद पंचायत अनूपपुर के उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि तेजभान सिंह ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए “सपोर्ट फॉर लोकल” अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

अपने संदेश में तेजभान सिंह ने कहा कि दीपावली केवल खुशियों और रोशनी का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों के सहयोग का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

तेजभान सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया कि धनतेरस और दीपावली की खरीदारी करते समय स्थानीय बाजारों और स्वदेशी उत्पादों को महत्व दें। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और “सपोर्ट फॉर लोकल” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि हमारे जिले के व्यापारी, कारीगर और छोटे व्यवसायी पूरे वर्ष त्यौहारों की तैयारी में जुटे रहते हैं। ऐसे में त्योहारों के दौरान उनसे खरीदारी करना उनके परिश्रम का सम्मान होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा।

जनपद पंचायत अनूपपुर के उपाध्यक्ष तेजभान सिंह ने सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का उजाला लेकर आए तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द और अधिक मजबूत हो।

“आइए इस दीपावली हम सभी स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों का समर्थन करें। स्थानीय खरीदारी कर अपने क्षेत्र की खुशहाली और विकास में भागीदार बनें।”

– तेजभान सिंह, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अनूपपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment