एमटीपी एवं पोक्सो एक्ट के प्रावधानों और व्यावहारिक समस्याओं पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

---Advertisement---
  • अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर आयोजित हुई कार्यशाला

    अनूपपुर 29 सितंबर 2026/अंतराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ श्रीमती अलका तिवारी ने की।कार्यशाला में एमटीपी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों प्रक्रिया एवं चिकित्सीय दायित्व की जानकारी साझा की गई।
    एमटीपी की नोडल अधिकारी डॉ सोसन खेस ने एमटीपी एक्ट, पीसीपीएनडीटी एक्ट के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला मे एमटीपी पोक्सो एक्ट के क्रियान्वयन के व्यावहारिक समस्या,समाधान की प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। कार्यशाला मे जिपं एसीईओ एवं सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री के के सोनी,महिला बाल विकास की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा,जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, सीबीएमओ डॉ धनीराम सिंह, डॉ शिवेंद्र द्विवेदी,महिला थाना कांस्टेबल, आजीविका मिशन की अधिकारी कर्मचारी एवं नर्सिंग ऑफिसर ने अपने महत्वपूर्ण अनुभव साझा किये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुधा मरावी जिला पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर द्वारा किया गया।

कार्यशाला में डीएलसी सदस्यों, नर्सिंग होम प्रतिनिधियों, एमटीपी अनुमोदित केंद्रों के प्रतिनिधियों, डीपीएम, डीपीएचएनओ, नर्सिंग ऑफिसर्स एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स ने सक्रिय सहभागिता की।कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षित गर्भपात सेवाओं को लेकर कानूनी प्रावधानों की स्पष्ट समझ विकसित करना, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा एमटीपी,पोक्सो एवं पीसीपीएनडीटी कानूनो के प्रभावी एवं संवेदनशील क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में कानून का पालन, गोपनीयता,महिला की सुरक्षा, संवेदनशीलता और समय बाद चिकित्सा सेवा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

Leave a Comment