एमआर मुक्त मध्य प्रदेश की दिशा में उमरिया में विशेष कैच-अप टीकाकरण अभियान जारी

---Advertisement---

 

उमरिया, 10 जून। मीजल्स (खसरा) और रुबेला जैसी गंभीर बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उमरिया जिले में 19 जून 2026 तक विशेष कैच-अप टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को मीजल्स-रुबेला (एमआर) वैक्सीन की दो खुराकें क्रमशः 9 माह तथा 16 से 24 माह की आयु में दी जाती हैं। यह टीका बच्चों को इन दोनों जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.वी.एस. चंदेल तथा जिला टीकाकरण अधिकारी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान एमआर वैक्सीन सहित अन्य सभी आवश्यक टीकों से वंचित बच्चों की पहचान कर उनका आयु अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमआर वैक्सीन एवं अन्य सभी टीके पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित हैं, जो बच्चों को मीजल्स, रुबेला सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

जिला टीकाकरण अधिकारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का निर्धारित आयु पर समयबद्ध टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को एमआर वैक्सीन और अन्य आवश्यक टीके लगवाकर अभिभावक उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का अमूल्य उपहार दे सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment