अनूपपुर,30 सितंबर 2026/ शासकीय एकलव्य आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में अंतर पीढ़ी स्नेह संवाद कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग अनूपपुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही जन जागरूकता से संबंधित विभिन्न संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियां भी दी गईं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मिक राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनाली तिवारी सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक के.के. सोनी एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एकलव्य विद्यालय परिसर में 10 कटहल के पौधो का रोपण किया गया।



































































