द्वितीय इंडियन पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार में बीसीसीएल की महिला कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान

---Advertisement---

नई दिल्ली स्थित स्कोप (SCOPE) कन्वेंशन सेंटर में आयोजित द्वितीय इंडियन पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार समारोह में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू), उद्योग, गैर-सरकारी संगठनों तथा मीडिया से जुड़ी महिला पेशेवरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में बीसीसीएल की चार महिला कर्मियों ने विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त कर संगठन को गौरवान्वित किया है।

  • श्रीमती तृप्ति मौर्य, सहायक प्रबंधक (खनन), गुणवत्ता नियंत्रण विभाग, बीसीसीएल को गुणवत्ता एवं सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘क्वालिटी एंड सेफ्टी चैंपियन अवार्ड’ प्रदान किया गया।
  • श्रीमती रूपल भार्गव, सहायक प्रबंधक, जेएमपी विभाग, गुणवत्ता नियंत्रण, बीसीसीएल को सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
  • श्रीमती संजू देवी, ईपी फिटर, सिजुआ क्षेत्र को उनके उल्लेखनीय कार्य एवं उपलब्धियों के लिए ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ प्रदान किया गया।
  • श्रीमती उषा देवी, शोवेल ऑपरेटर, सिजुआ क्षेत्र को उनके दीर्घकालीन समर्पित योगदान एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह में श्री विवेक अवस्थी, संस्थापक एवं प्रधान संपादक, सुश्री बांसुरी स्वराज, सांसद (लोकसभा), तथा सुश्री पूजा कपिल मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा ने सम्मान प्रदान करते हुए पुरस्कार विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर बीसीसीएल की महिला कर्मियों को प्राप्त यह सम्मान संगठन में उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, समावेशी कार्य परिवेश तथा महिला कर्मियों की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को प्रोत्साहित करने की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment