दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर भालूमाड़ा में मना विजय उत्सव, पटाखे फोड़कर बांटी मिठाई

---Advertisement---

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर भालूमाड़ा में मना विजय उत्सव, पटाखे फोड़कर बांटी मिठाई

भालूमाड़ा/अनूपपुर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुँवर घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार सायंकाल भालूमाड़ा के एटीएम चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत को जनविश्वास, संघर्ष तथा कांग्रेस की जनसेवा की राजनीति की विजय बताया।

कार्यक्रम में मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री चंदन सिंह, मंजू मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, मोहन पाव, रमेश कुशवाहा, अशरफ भाई, कुंवर सिंह, नफीस भाई, फारूक बेग, बाबा भाई, मैंजेबूल, गुड्डू मिश्रा, हरजीत सिंह, अमित सिंह, रेसी, सूर्य प्रताप, अकरम सिद्दीकी, मोहम्मद मुर्शीद, आरिफ अंसारी, विजेंद्र सिंह, अनिल केवट, मोहसिम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया की यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment