दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रोत्साहन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

---Advertisement---

 

अनूपपुर 11 अगस्त 2026/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाती है।

जिले के ऐसे पात्र दिव्यांग विद्यार्थी, जो योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित न हों। योजना से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित विभाग से प्राप्त की जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment