दिल्ली में डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन समाजवाद ही एक मात्र रास्ता

---Advertisement---
  • 1 दिसंबर से दिल्ली में डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन समाजवाद ही एक मात्र रास्ता मजदूरों की एकता और संघर्ष हीं विकल्प है

अनूपपुर ,सीटू जिला समिति अनूपपुर के महासचिव इंद्रपती सिंह प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज दुनिया भर में छात्र, युवा और मजदूर सस्ती शिक्षा, उचित वेतन, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नवउदारवादी पूंजीवादी व्यवस्था की खामियां अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी हैं।

समय आ गया है कि मुनाफे से ज्यादा इंसान की जरूरतों—रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य—को सर्वोपरि रखा जाए। यह लड़ाई केवल मजदूरों की नहीं, बल्कि समानता और बेहतर भविष्य चाहने वाले हर इंसान की है।
आइए, एकजुट हों और एक ऐसी व्यवस्था के निर्माण के लिए सीटू का 1 दिंसबर से दिल्ली के डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन में शामिल होकर संघर्ष तेज करने में तन मन धन से सहयोग करें । जिसमें इंसान सर्वोपरि हो!

समाजवाद ही एकमात्र रास्ता है इसके लिए मजदूरो की एकता और संघर्ष हीं विकल्प है!

इंद्रपती सिंह
महासचिव
सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू जिला समिति अनूपपुर मध्यप्रदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment