धान उपार्जन हेतु कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर

---Advertisement---
  • कलेक्टर ने किसानों से समय-सीमा में पंजीयन कराने हेतु की अपील

अनूपपुर 07 अक्टूबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान उपार्जन हेतु कृषक पंजीयन की प्रक्रिया जिले में निरंतर जारी है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन पोर्टल पर कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 नियत की गई है। निर्धारित तिथि के उपरांत पंजीयन पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा, तत्पश्चात किसी भी स्थिति में नवीन पंजीयन स्वीकार नहीं किया जा सकेगा।

जिले के कृषकों को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्तमान में 23 पंजीयन केंद्र क्रियाशील किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कृषक बंधु अपनी सुविधानुसार समीपस्थ एम.पी. ऑनलाइन (MP Online) कियोस्क केंद्र पर जाकर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय-सीमा का ध्यान रखते हुए अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन पूर्ण करा लें, ताकि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment