चिरमिरी में नशे के व्यापार पर पुलिस का बड़ा प्रहार 

---Advertisement---

आईजी-एसपी के निर्देश पर लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही, 32 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

 

पहले भी दो तस्कर हो चुके हैं गिरफ्तार, अब नेटवर्क पर सीधा वार

 

एमसीबी/चिरमिरी। जिले में नशे के खिलाफ चिरमिरी पुलिस ने सख्त और निर्णायक अभियान छेड़ रखा है। पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रतना सिंह के निर्देशों के तहत लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से नशा तस्करों के नेटवर्क पर सीधा प्रहार हो रहा है।

इसी क्रम में थाना चिरमिरी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 नंबर गोलाई के पास घेराबंदी कर एक युवक और एक युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 32 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये जिनकी कीमत लगभग 22 हजार रुपयेबताई जा रही है साथ ही एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्यवाही पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक पटेल से जुड़े इनपुट के आधार पर की गई। पूछताछ में अभिषेक समुंद्रे का नाम सामने आया था जो गिरफ्तारी से बचने के लिये मोबाइल तोड़कर फरार हो गया था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

*लगातार कार्यवाही से बिखर रहा नशा तंत्र*

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी चिरमिरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन सख्त कार्यवाहियों से नशा तस्करों में दहशत का माहौल है और उनका नेटवर्क कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

 

ताबड़तोड़ एक्शन से मचा हड़कंप, जनता में बढ़ा भरोसा

 

लगातार हो रही इस प्रभावी कार्यवाही से साफ है कि चिरमिरी पुलिस अब नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह ने आश्वस्त किया है की नशे के खिलाफ हमारी कार्यवाही लगातार जारी है। हम पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिये काम कर रहे हैं। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चिरमिरी उपनिरीक्षक विजय सिंह, एएसआई नईम खान, महिला प्रधान आरक्षक रुकमणी बंजारे, आरक्षक विकास कुजुर एवं सैनिक प्रमोद साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment