छात्रहित और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ एबीवीपी कोतमा नगर की नई कार्यकारिणी घोषित

---Advertisement---

 

संतोष चतुर्वेदी बने नगर अध्यक्ष, प्रांजल तिवारी को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी

कोतमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कोतमा नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा उत्साहपूर्ण वातावरण में की गई। संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वैचारिक एवं संगठनात्मक सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को परिषद की कार्यपद्धति, इतिहास, दायित्व बोध एवं छात्रहित से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना काल से ही छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित के लिए कार्य करती आ रही है। संगठन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य के तहत प्रत्येक वर्ष देशभर में नगर एवं इकाई स्तर पर नई कार्यकारिणियों का गठन किया जाता है।

घोषित कार्यकारिणी में संतोष चतुर्वेदी को नगर अध्यक्ष तथा प्रांजल तिवारी को नगर मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नगर सहमंत्री के रूप में प्राजंलि शुक्ला, गौरव सोनी, उत्कर्ष उपाध्याय, भव्य रजनी एवं सुहानी पाठक को दायित्व दिया गया।

इसके अलावा विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। एसएफएस प्रमुख ध्रुव कुमार द्विवेदी एवं सहप्रमुख यशिका श्रीवास, एसएफडी प्रमुख ध्रुव अग्रवाल एवं सहप्रमुख प्रियंका रविदास और रिमशा को दायित्व सौंपा गया। खेलो भारत प्रमुख के रूप में शौर्य ताम्रकार, नगर महाविद्यालय प्रमुख के रूप में गौरव मिश्रा तथा सहप्रमुख पवन तिवारी को जिम्मेदारी दी गई।

राष्ट्रीय कला मंच के लिए आदित्य सोनी को प्रमुख तथा राज शर्मा एवं वंश सोनी को सहप्रमुख बनाया गया। नगर विद्यालय प्रमुख के रूप में रितेश चौरसिया को दायित्व दिया गया। कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह, शिवम सोनी, आयुष, शिवांश, ओम प्रकाश, निलेश, प्रिंस, सिमरन, मोनिका, महिमा, दामिनी, दुर्गावती सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत मंत्री एवं अनूपपुर जिला संगठन मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. प्रवीण यादव, डॉ. नितिन साहरिया, जिला संयोजक प्रणव मिश्रा, भाग संयोजक राज ताम्रकार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं संगठन विस्तार के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी छात्र समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment